उत्तराखंड मुख्यमंत्री द्वारा ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025’’ के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व (अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/ चरस/ गांजा आदि) नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एस0एस0पी0 नवनीत सिंह भुल्लर हरिद्वार द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु टीमों का गठन किया गया तथा उक्त क्रम में मंगलवार दिनांक 17 मार्च को पुलिस टीम द्वारा 1 व्यक्ति मोहम्मद सुहेल पुत्र साजिद हुसैन निवासी बहेड़ी ब्रहमनान भोजपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को प्रतिबंधित 100 शीशी कफ सिरप मय मोटरसाइकिल के साथ धर-धबोचा।
जोकि अपने द्वारा अपने वाहन मोटरसाइकिल मे प्रतिबंधित 100 शीशी कफ सिरप को लेकर बाजार में बेचने के लिए जा रहा था। जिसे पीर बाबा के पास नहर पटरी रुड़की से पकडा गया। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली रूडकी पर NDPS Act का अभियोग चालान कर गिरफ्तार किया गया
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी ने बताया की मुखबिरों के द्वारा सुचना मिलने व आरोपित व्यक्ति पर संदेह होने की दृस्टि से पुलिस ने उसे रुकने के लिए बोला तो वह पुलिस को देखकर घबरा गया व भागने की कोशिश करने लगा तभी पुलिस टीम ने आरोपी को धरधबोचा।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी के नेतृत्व में इस पुलिस टीम का गठन हुआ। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहन सिंह ,हेड कांस्टेबल यूनुस बेग,कांस्टेबल रंग मोहन व कांस्टेबल गुलबर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *