हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र निवासी शैलभ वर्मा अपने परिवारजनों के साथ रुड़की एक शादी समारोह से लौट रहे थे , तभी रुड़की किनारे स्कॉर्पियो बेकाबू होकर किनारे खड्डे में पलट गई , जिसमे ज्वेलर्स शैलभ वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी , चाचा समेत पांच अन्य गंभीर रूप से घायल है ,मृतक की पहचान हरिद्वार क्षेत्र निवासी लक्सर शैलभ वर्मा पुत्र संजय वर्मा के रूप में हुई।
शैलभ वर्मा अपनी पत्नी , दो बच्चो और अन्य दो परिजनों के साथ रूड़की शादी समारोह में शामिल होकर गुरूवार देर रात 11 बजे के करीब लौट रहे थे , उनकी स्कॉर्पियो जैसे ही लंढौरा स्थित पैट्रॉल डिपो के पास पहुंची तभी ऊँचे स्पीड ब्रेकर के वजह से उनकी स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगो के मुताबिक चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर मदद के लिए पहुंचे व पुलिस को तत्काल पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टरो ने शैलभ वर्मा को मृतक घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है। उनकी पत्नी को मुजफ्फरनगर रेफर किया गया तथा चाचा को देहरादून के हायर सेंटर में रेफर किया गया।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है