उत्तराखंड के कोटद्वार में पटेल मार्ग पर स्थित एक कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद तेजी से बढ़ा और अब यह मामला सड़क से होते हुए थाने तक पहुँच गया है शुरू में यह विवाद केवल बदसलूकी और विरोध के रूप में था, लेकिन अब इसमें पुलिस कार्रवाई, एफआईआर दर्ज कर दी गई है अब इस मामले ने राहुल गांधी की भी एंट्री हो गई है उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर मोहम्मद दीपक को हीरो बताया है उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं उस संविधान के लिए जिसे बीजेपी और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साजिश कर रहे हैं वे नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक ज़हर घोल रहा है ताकि भारत बंटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें

उत्तराखंड की बीजेपी सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताक़तों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हैं नफरत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता शांति के बिना विकास सिर्फ एक जुमला है हमें और दीपकों की ज़रूरत है, जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताकत से संविधान के साथ खड़े रहें हम तुम्हारे साथ हैं भाई डरो मत तुम बब्बर शेर हो शहर के पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर उभरा विवाद पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है। शनिवार को देहरादून और हरिद्वार से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दो दिन से रात के समय पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही है पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। दूसरे पक्ष से जुडे़ लोगों के कोटद्वार पहुंचने की आशंका को देखते हुए कौड़िया स्थित यूपी-यूके बाॅर्डर पर शहर में आने वाले हर वाहन की सघन चेकिंग की जा रही है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *