उत्तराखंड नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा ने पहुंचकर नीम करौरी बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नैनीताल जिले की शांत वादियों के बीच स्थित इस पवित्र धाम में पहुंचकर गायक ने आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया और स्वयं को सौभाग्यशाली बताया। आपूर्ति पूरी तरह सुचारु रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

दर्शन के बाद विशाल मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड में उन्हें कहीं भी यात्रा के दौरान असुविधा या यातायात संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है।

गायक ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल निर्देशन में और पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।

इस दौरान विशाल मिश्रा ने वहां तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित और सहयोगात्मक व्यवहार की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी सकारात्मक व्यवस्था से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुकून भरा माहौल मिलता है।
माहौल को और भी खास बनाते हुए गायक ने अपने लोकप्रिय गीत “संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं…”की कुछ पंक्तियाँ गाकर पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग भावुक और उत्साहित हो उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed