आज मंगलवार 24 मार्च सुबह में नैनीताल के कैची धाम घूमने जा रहे पर्यटकों के वाहन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि उस समय वाहन के भीतर कोई नहीं था, जिससे जनहानी बच गयी।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी अजय कुमार अपने परिवार और बच्चों के साथ प्रसिद्ध तीर्थस्थल कैंचीधाम दर्शन के लिए पहली बार कैंची धाम आए थे। उन्होंने, कैची धाम पहुंचने से पहले सेंनेटोरियम मार्ग पर कार खड़ी की। कार में अचानक आग लग गई। बताया गया कि 6 माह पूर्व ही अजय कुमार ने ये नई कार खरीदी थी।
जैसे ही आग की सूचना लोगों को मिली तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फायर बिग्रेड और पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग बुरी तरह से वाहन को नुकसान पहुंचा चुकी थी। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस जाँच में जुट गई है। इस दौरान उस क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल बन गया। अजय ने बताया कि गाड़ी के आसपास गाड़ियों की कतार थी और उनके लौटने पर गाड़ी जल रही थी। हालांकि उन्होंने किसी पर आशंका जाहिर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *