हरिद्वार जनपद की कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 54 पैकेट टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार बॉर्डर क्षेत्रों में संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्र में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर अलग-अलग क्षेत्रों में नशा माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
दिनांक 23 मार्च को चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 54 पैकेट टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी रघुवीर पुत्र कंटू निवासी ग्राम नारसन खुर्द, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में हे0कानि0 सुरेश रावत व कानि0 सुधीर शामिल रहे।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर की पुलिस टीम ने 54 पैकेट टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *