
हरिद्वार भारतीय मजदूर संघ (BMS) से जुड़े श्रमिकों के साथ रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान श्रमिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडवीया को एडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर BMS के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल ने कहां की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन उग्र आंदोलन करेग। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन की मनमानी के बावजूद श्रम विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।
श्रमिकों ने राज्यों के इंजीनिरिंग एवं नॉन इंजीनिरिंग उद्योगीं में न्यूनतम महंगाई भत्ता देने, वर्षों में न्यूनतम वेतन का पुनर्निरीक्षण न होने ,ओवर टाइम का डबल भुगतान न मिलने, संविदा श्रमिकों के मुख्य उत्पादन कार्य कराने , न्यूनतम वेतन का अनुपालन न होने, यूनियन पदाधिकारी का उत्पीड़न तथा नई यूनियनो के पंजीकरण पर आघोषित रोग पर नाराजगी जताई।
श्रमिकों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM ) कर्मचारियों के नियमितीकरण सामानकार्य के लिए समान वेतन आउटसोर्स कर्मचारी के समायोजन आशा और आंगनवाड़ी जैसे स्कीम वर्कों को 21000 रुपए न्यूनतम वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, सिडकुल स्थित ईएसआईसी हॉस्पिटल को शीघ्र प्रारंभ करने तथा श्रम अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की। धारना प्रदर्शन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य टंकार कौशल , प्रदेश सह प्रचार प्रमुख अनिल कुमार , जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौहान, जिला मंत्री ललित पुरोहित, भेल महासंघ के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा , भेल हिप बीएमएस के अध्यक्ष मनमीत एवं महामंत्री अमित चौहान,भेल सीएफएफपी के अध्यक्ष हरबंस लाल एवं महामंत्री पवन कुमार हीरो मोटर कॉप कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष शोभन कुमार एवं अन्य पदाधिकारी एनएचएम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम सजीवन नौटियाल सहित सैकड़ो श्रमिक शामिल रहे।