हरिद्वार 22 मार्च रविवार। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की हरिद्वार इकाई द्वारा रविवार, शिव मंदिर शिवालिक नगर में नववर्ष के तीसरे दिन भव्य श्रीराम उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्म जागरण का आह्वान करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय वेशभूषा धारण कर भाग लेकर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। 🚩

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री माननीय अजय जी ने विशेष उद्बोधन देते हुए धर्म जागरण और समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम के आदर्श पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं और उनके मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र का उत्थान संभव है।

इस अवसर पर चेतन ज्योति आश्रम के संत श्री शिवम महंत जी का सानिध्य प्राप्त हुआ, वहीं श्रीमती कमलेश बहन जी, प्रांत उपाध्यक्ष की विशेष उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज को संगठित रहने और धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

आयोजन के दौरान मां सरस्वती शारदा और भगवान श्रीराम के उत्सव पर विधिवत मंत्रोच्चारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय मंत्री अजय जी, राकेश कंसल, बलराम कपूर, महंत रवि देव शास्त्री, संत शिवम् महंत व कमलेश (मातृशक्ति) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिससे पूरे वातावरण में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल बना।

इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आए संतों और अतिथियों ने समाज में संस्कार, संस्कृति और एकता को बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन जय श्रीराम के जयघोष और धर्म जागरण के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम में अमित मुल्तानिया , जीवेन्द्र तोमर , दीपक तालियां , नवीन ,दिग्विजय सिंह , मुकेश वर्मा , केशव, संजीव कुमार प्रखंड अधियक्ष रानीपुर व अमन उपाध्यख ज्वालापुर ,कमल उलियाँन व अन्य जिला की सभी मात्रशक्ति कार्यकारिणी शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *