
हरिद्वार में सनातन समाज को संगठित करने और धर्म जागरण के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल हरिद्वार इकाई द्वारा भव्य श्री राम उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश संगठन मंत्री अजय जी द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार और मित्रों के साथ भारतीय वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, धर्म जागरण संदेश तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। 🙏
📍 कार्यक्रम विवरण:
तिथि: 22 मार्च 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: शिव मंदिर शिवालिक नगर भेल
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन समाज में धार्मिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की उम्मीद है।