हरिद्वार में इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर सेव गंगा फाउंडेशन हरिद्वार द्वारा भगत सिंह चौक पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस गौरवशाली दिन की स्मृति में फाउंडेशन की ओर से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने भाग लिया। 🙏
कार्यक्रम में कुलदीप बिश्नोई, विपिन पाल, मांगेराम, समाजसेवी सत्यनारायण शर्मा, दीपक ताल्यान, अजीत पाल सिरोही, संस्था के कार्यकारी सचिव नितिन लांबा, अंश मल्होत्रा, कार्तिक सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी अतिथियों और सहयोगियों का संस्था की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

भंडारे में श्रद्धालुओ को कड़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया और शहीदों के सम्मान में “शहीदों का बलिदान अमर रहे” जैसे देशभक्ति के नारे लगाए गए।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शिव गंगा फाउंडेशन वर्ष 2014 से निरंतर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में जुटी हुई है और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *