हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के अंतर्गत बढेरी राजपुतान गांव के समीप स्थित पुलिया पर आज दिनांक 24 फरवरी मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय हिमांशु निवासी सीतापुर बलुआ बाजार , जिला सुपोल (बिहार) से रुड़की से हरिद्वार की ओर जा रहा था । जैसे ही वह बढेरी राजपुतान गांव के समीप स्थित पुलिया के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे पानी के टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की युवक टैंकर के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। तथा हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई।
सुचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और टैंकर और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया की मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की जानकारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *