भगवानपुर : पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के क्रूर परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम दोड़बसी जाने वाली कंपनी के पास एक छोटा हाथी वाहन (UP12CT-1663) को रोका गया।
वाहन चालक ने अपना नाम शहवेज पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मोहल्ला जोगियान, थाना भवन, शामली बताया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें तीन गोवंशीय पशु अमानवीय और क्रूर तरीके से ठूंसकर ले जाए जा रहे थे।

मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर गोवंश का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद आरोपी को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में कोतवाली भगवानपुर की पुलिस टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!