हरिद्वार में चर्चित बबलू हत्याकांड को लेकर आज 4 अप्रैल को मायापुर स्थित कार्यालय में पुलिस द्वारा बड़ा खुलासा किया गया। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने आयोजित पत्रकार वार्ता में पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पहले आत्महत्या समझी जा रही मौत ने पुलिस जांच में सुनियोजित हत्या का रूप ले लिया। कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और स्मार्ट पुलिसिंग ने इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया।
📅 2 अप्रैल की घटना
ग्राम लाहड़पुर निवासी पूजा नामक महिला ने कोतवाली श्यामपुर पुलिस को सूचना दी कि उसके पति बबलू ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लगा, जिसके बाद मौके से साक्ष्य जुटाए गए और शव का पंचनामा (पोस्टमार्टम) भरकर जांच शुरू की गई।
👁️‍🗨️ भाई ने जताया हत्या का शक
मृतक के भाई राजू ने उसी रात शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी, बेटी और एक अन्य युवक पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की।
🧠 जांच में सामने आया खौफनाक सच
पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और परिवार के अन्य बच्चों से जानकारी जुटाई। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी मां और बहन ने मिलकर तकिये से मुंह दबाकर उसके पिता की हत्या की।
😱 पूछताछ में कबूलनामा
पत्नी और नाबालिग बेटी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया कि मृतक को उनके अवैध – संबंधों की जानकारी हो गई थी। जिसके चलते वह शराब पीकर अक्सर मारपीट किया करता था। इससे परेशान होकर दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
🧪 कैसे दिया वारदात को अंजाम?
पहले बबलू को शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाई गई फिर बेहोश होने के बाद चारपाई में हाथ-पैर दुपट्टे से बांध दिए गए तथा अंत में तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। फिर शव को दूसरे कमरे में ले जाकर चारपाई पर लेटा दिया गया तथा उसके मुँह में सल्फास का घोल डाल , कमरे को बंद कर हत्या को छिपाने की कोशिश की गई। और सुबह पत्नी द्वारा आत्महत्या की झूठी कहानी रची गई।
🔍 पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अहम सबूत बरामद किए
घटनास्थल से एक मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब (फ्रूटी) का खाली पाउच, 01 स्टील का गिलास, 04 दुपट्टे और 01 तकिया बरामद किए गए हैं।
⚖️ कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में पत्नी के कथित प्रेमी और अन्य एक व्यक्ति की भूमिका की भी जांच जारी है।
🚨पुलिस निष्कर्ष
पुलिस के अनुसार , यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों के टूटने और अपराध की भयावह सच्चाई को उजागर करता है। हरिद्वार पुलिस की सतर्कता ने एक बड़ी साजिश को बेनकाब कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!