जनपद हरिद्वार में पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह भुल्लर द्वारा उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार तीन उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।
स्थानांतरण सूची के तहत :-
एसआई रमेश सैनी को एसएसआई बुग्गावाला से एसएसआई भगवानपुर भेजा गया है।
वहीं एसआई देवेंद्र तोमर को एसएसआई सिडकुल से एसएसआई कलियर में तैनात किया गया है।
इसके अलावा एसआई उपेंद्र को थाना पीएस कलियर से एसएसआई पथरी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह स्थानांतरण कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!