हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से मारपीट, छेड़छाड़ और जबरदस्ती के मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति ने नामजद तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि मूलचंद उर्फ भुला नामक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और जबरदस्ती की।

शिकायत के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं 115(2), 65(1) BNS व 3(b), 4(2) पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 1 अप्रैल को आरोपी मूलचंद उर्फ भुला को शास्त्री नगर , ज्वालापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी मूलचंद उर्फ भुला पुत्र नेम सिंह मूल रूप से मथुरा (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में छोटा रविदास मंदिर, मोहल्ला कडच्छ कोतवाली ज्वालापुर में रह रहा था।

इस कार्रवाई में ज्वालापुर पुलिस टीम उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय ,उप निरीक्षक सोनल रावत, कांस्टेबल महावीर सिंह और कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!