हरिद्वार जनपद के शिवालिक नगर स्थित ‘होटल विस्तारा” में देर रात शराब के नशे में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 28 मार्च शनिवार रात को रानीपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि शिवालिक नगर स्थित होटल विस्तारा में पार्टी के दौरान कुछ लोग शराब के नशे में डीजे संचालकों से डीजे बजाने को लेकर उलझ गए हैं। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत लोग उत्तेजित होकर लगातार हंगामा और मारपीट करते रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान :-
१- राजकुमार पुत्र सुमनपाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल
२- अभिमन्यु चौहान पुत्र अर्जुन चौहान निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर
३- अनुज झा पुत्र प्रमोद झा निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर
४- चितरंजन पुत्र बाबूराम निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल
५- रजत बाबू पुत्र बाबूराम निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल
के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के उ0नि0 विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लांट) , कानि0 विवेक गोसाईं, कानि0 गिरेंद्र, कानि0 कानि0 विरेन्द्र जोशी आदि शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!