हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 26 मार्च गुरुवार की रात को पथरी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान बुककनपुर से लक्सर जाने वाली सड़क, टिगड़ी मार्ग के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी मिलन पुत्र काले सिंह, निवासी ग्राम बुककनपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना हजा पथरी में “शस्त्र अधिनियम” (Arms Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
थाना पथरी पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी: व0उ0नि0 यशवीर सिंह ,अ0उ0नि0 मुकेश राणा, कानि0 राकेश नेगी व
कानि0 नारायण सिंह शामिल रहे।