
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार ( प्रमेन्द्र डोबाल IPS ) के दिशा निर्देशन में व सoपुलिस अधीक्षक /नोडल अधिकारी ÀHTU हरिद्वार सुश्री निशा यादव के पर्यवेक्षण में बुधवार को ऑपरेशन स्माइल टीम हरिद्वार द्वारा अरबाज पुत्र अकरम व उसकी छोटी बहन मुस्कान पुत्री अकरम की तलाश में विशेष अभियान चलाया गया, जोकि रुड़की से अपनी नानी हसनों पत्नी स्व शेर महोम्मद निवासी बेडपुर, कलियर से बिछड़ कर हरिद्वार आ गए थे, जिन्हें रेलवे स्टेशन हरिद्वार से बरामद कर उसकी नानी के सकुशल सपुर्द किया गया।
वही गुमशुदा तलाश अभियान के दौरान एक अन्य बालक को रेस्क्यू किया गया, जोकि काफी परेशान हो कर प्लेटफार्म पर इधर- उधर घूम रहा था। जब बालक से उसके विषय में जानकारी ली गई तो, उसके द्वारा बताया गया कि उसकी माता जी का काफी समय पहले स्वर्गवास हो चुका है और उसके घर पर पिता व भाई है वह छठी कक्षा में पढ़ता है जोकि 4 दिवस पूर्व घर से काम की तलाश में हरिद्वार आ गया था मौके पर पूछताछ करने पर बालक द्वारा अपने विषय में जानकारी देते हुए अपना नाम रोशन पुत्र रामेश्वर यादव उम्र 14 वर्ष निवासी प्रयाग बीघा जिला अरवल, बिहार बताया। उक्त बालक को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत चिकित्सा परीक्षण और बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया बालक को खुला आश्रय गृह कनखल में संरक्षण दिलवाया गया है परिजनों से सम्पर्क की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
वही पूर्व में रेस्क्यू बालक मंत्री उर्फ अमरदीप सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह उम्र १५ वर्ष निवासी शेरवा अगवानपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को उसके सभी प्रकार की विधिक कार्यवाही व काउंसलिंग उपरांत बाल कल्याण समिति हरिद्वार के आदेश पर उसके पिता के सपुर्द किया गया उक्त बालक 2 महीने से घर से लापता था ,विभिन्न शहरों से अलग अलग मोबाइल नंबरों से अपने परिवार को फोन कर रहा था जिसकी तलाश में बालक के माता पिता कभी दिल्ली कभी हरियाणा कभी पंजाब में तलाश कर रहे थे ,जिसे हरिद्वार से रेस्क्यू किया गया था।
बालक मंत्री उर्फ अमरदीप सिंह से दो महीने बाद मिलकर उसके माता पिता काफी भावुक हो गए ओर लड़खड़ाती आवाज में बोले कि हमें तो उम्मीद नहीं थी कि हमारा नाराज बेटा भी इस बार 12 वी की परीक्षा दे पाएगा और हमें सकुशल मिलेगा ।
जब हरिद्वार पुलिस AHTU द्वारा उन्हें सूचना दी गई तो उस समय वह अमृतसर पुलिस कार्यालय में गए हुए थ। बालक के सकुशल मिलने पर बालक के परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस ( AHTU) की तत्पर कार्यवाही व मानवीय सहयोगपूर्ण व्यवहार के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए खुले हृदय से प्रशंसा की गई।
A.H.T.U ऑपरेशन स्माइल टीम हरिद्वार
- मुख्य आरक्षी राकेश कुमार
- मुख्य आरक्षी बिना गोदियाल
- आरक्षी दीपकचंद
- जयराज सिंह
- महिला आरक्षी गीता देवी।