हरिद्वार में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सघन चेकिंग और दबिश अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी की पहचान सोनू पुत्र संजय, निवासी मोहल्ला खालसा, कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में हे0कानि0 अमित शर्मा अमित शर्मा और कानि0 मनदीप की अहम भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीकक्षक का स्पष्ट सन्देश – जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!