रुड़की: जनपद हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को मंगलवार, 7 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि ढढेरा फाटक से पहले एक खाली प्लॉट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति चाकू लेकर खड़ा है, जो किसी घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम पुत्र कासिम, निवासी मिलाप नगर ढढेरा, कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में रुड़की पुलिस टीम कॉन्स्टेबल गुलबर और कॉन्स्टेबल अनिल चौहान शामिल रहे।