माननीय न्यायालय के आदेश पर हरिद्वार पुलिस ने विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देश पर गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर वारंटियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए। पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की तामील कर चार वारंटियों को विभिन्न – विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया।
वारंटियों का नाम व पता :-
1.विकास बलिया पुत्र स्वर्गीय विजय बलिया निवासी मोहल्ला सोत रुड़की कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार। धारा 420,120 B IPC
2.नरेंद्र सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी आदर्श नगर रुड़की कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार। धारा,138Ni Act
3.मोहित पुत्र राकेश निवासी साउथ सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार। धारा 323 ,324 ,504, 506 IPC
4.राहुल पुत्र रेशपाल निवासी मोहनपुरा मोहम्मदपुर कोटली रुड़कीजनपद हरिद्वार। धारा 323 ,324 ,504, 506 IPC
इस कार्रवाई में कोतवाली रुड़की की पुलिस उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह समेत , उप निरीक्षक सुभाष चंद्र जगमोला, कांस्टेबल अनिल शर्मा, कांस्टेबलरणवीर सिंह, कांस्टेबल शूरवीर शामिल रहे।