हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अध्यक्षीय आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के अंतर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा जनपद एवं गैर जनपदों में दबिश देकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है, जिससे अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है। कई आरोपी स्वयं न्यायालय में आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 07 अप्रैल एवं 08 अप्रैल को माननीय न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा तीन वारंटियों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटियों के नाम व पते :-
1- रवि कुमार पुत्र मेवालाल उर्फ निवासी निवासी गली न0 1 बी0 सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार। धारा 138 एन0आई0 एक्ट
2- महिला निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वा। धारा 323,504,498 ( A ), IPC
3-नितीश कुमार उर्फ मिन्टू पुत्र जगराज निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार। धारा 323,504,498ए, िप्स
कोतवाली रानीपुर, पुलिस टीम में अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल,अ0उ0नि0 मोहन सिंह, हे0का0गोपीचन्द, का0 प्रेम, म0का0 सुमन, शामिल रहे। रानीपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।