
हरिद्वार: आज शनिवार दिनांक 4 अप्रैल को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने “ऑपरेशन फरार” के अंतर्गत ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सात वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इन वारंटियों को धर दबोचा। ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस द्वारा इनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी, जिसके बाद आखिरकार सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
वारण्टी का नाम पता:-
1-प्रदीप कश्यप उर्फ दीपा पुत्र स्व0 राजा राम निवासी गंगाजली कुंजगली कोतवाली हरिद्वार।
संबंधित वाद संख्या-60/25 धारा 60 आब0अधि0
2-विक्की पुत्र दीपचन्द निवासी कुंजगली बाल्मिकी बस्ती खडखडी कोतवाली नगर हरिद्वार।
संबंधित Criminal case/2642/2015 धारा 147,323,504,506 भादवि
3- संदीप सैनी पुत्र गणेशी लाल निवासी इन्डस्ट्रीयल एरिया लोधा मण्डी न्यु बस्ती हरिद्वार।
संबंधित C.NO. 168/2025 धारा 138 NI ACT
4- अर्जुन पुत्र राजू निवासी बजरीवाला ठोकर नं0 10 कनखल हरिद्वार।
संबंधित मु0अ0स0 1019/2024 धारा 25/4 आयुध अधि0
5- प्रिंस पुत्र मनोज शर्मा निवासी झुग्गी झोपडी रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार।
संबंधित SST 19/23 धारा 374,376(3), भादवि व 3क/4(2), 5(1)/6 पोक्सो अधि0
6-अंकित पुत्र शंकर निवासी गंगा गिरी हवेली निवासी कोतवाली नगर हरिद्वार।
वाद संख्या 29/26 धारा 60 आब0अधि0
7-विक्रम गिरी पुत्र पवन गिरी निवासी गंगा गिरी की हवेली हरकी पैडी कोतवाली नगर हरिद्वार।
वाद संख्या 29/26 धारा 60 आब0अधि०
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान में कोतवाली नगर पुलिस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक समेत व0उ0नि0 श्री नन्दकिशोर ग्वाडी,उ0नि0 संजीत कण्डारी ,अ0उ0नि0 सन्दीप वर्मा,अ0उ0नि0 दीपक ध्यानी, अ0उ0नि0 भरत सिंह, कां0रमेश चौहान, कां0 नापु बृजमोहन सिंह व कां0शिवानन्द घिल्डियाल शामिल रहे।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध कर फरार होने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।