हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) के तत्वावधान में 2 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। साथ ही दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति की महिलाओ ने भी बढ़ – चढ़ कर अभियोग लिया। यात्रा का शुभारंभ शाम लगभग 4 बजे बेरिअर -6 क्षेत्र भेल से हुआ, जो जटवाड़ा पुल साय: 5 :00 बजे से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने लायक रही। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

शोभा यात्रा के दौरान स्थानीय ज्वालापुर व्यापारियों और व्यापार मंडल द्वारा जगह-जगह फूलों की वर्षा कर बजरंग दल के कार्यकर्तातओ का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बच्चो से लेकर बुजुर्ग व्यक्तियों में हर्षोल्लाश के साथ गर्व की एक नई ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम के प्रारम्भ से अंत तक पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रही।

कार्यक्रम के दौरान दुर्गावाहिनी मातृशक्ति की महिलाओं ने हाथों में तलवार लेकर शौर्य और कला का प्रदर्शन किया, वहीं आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण बना दिया गया। शोभा यात्रा के प्रारंभ में जिला संयोजक द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का भगवा पटका व “श्रीराम” नाम का बैज लगाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बजरग दल विश्व हिन्दू परिषद मुख्य अतिथि अनुज वालिया (उत्तराखंड मेरठ ब्रज ) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता व धार्मिक आस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

त में राम चौक पर सामूहिक रूप से सभी श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, सुख-समृद्धि , भक्ति-भाव व शांति की कामना के साथ किया गया।कार्क्रम के अंत में जिला बजरंग दल के जिला संयोजक ने मीडिया, पुलिस प्रशासन, ज्वालापुर व्यापारियों सहित व्यापर मंडल व हिन्दू सनातनियो का ह्रदय से आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को पूर्ण विराम दिया।

कार्यक्रम पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल), दुर्गावाहिनी मातृशक्ति के कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!