उत्तराखंड : हरिद्वार दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में खून से लथपथ मिला_15 वर्षीय किशोर का शव…

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है , दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में 15 वर्षीय किशोर का शव खून से लथपथ मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गयी।
पुलिस के अनुसार , मूल रूप से रायघटी लक्सर निवासी रोहतास का परिवार वर्तमान में कनखल क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। उनका 15 वर्षीय बेटा कुनाल सिंघद्वार के पास कड़ी चावल की ठेली पर काम करता था। कुनाल बीती शाम से लापता था और उसका मोबाइल फ़ोन भी गायब था, काफी छानबीन के बाद आज देर शाम कनखल दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में खून से लथपथ शव बरामद हुआ। शव पर गंभीर चोट के निशान पाए गए आशंका जताई जा रही है की किशोर की पत्थर से सर कुचलकर हत्या की गयी है।

सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल , एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया साथ ही फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया हत्या के सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *