
हरिद्वार, रविवार सुबह तड़के 4:00 बजे स्वतंत्रता सेनानी परिवार की पुत्रवधू एवं हिंदी साहित्यकार डॉ प्रतिमा शर्मा का 88 वर्ष की अवस्था में उनके कनखल स्थित घर पर (दक्ष मार्ग कनखल निकट खन्ना स्वीट हाउस) निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कनखल शमशान घाट में उनकी बेटी मीनू शर्मा ने किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री रघुवंशी उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी परिवार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, तीजीशाही श्री गुरु अमर दासजी तपस्थान की संचालिका श्रीमती विन्निन्दर कौर सोढ़ी, उत्तराखंड व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत शरण अग्रवाल, अरुण खन्ना पिंकी, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद शर्मा, वैद्य दीपक कुमार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी परिवार की पुत्रवधू डॉक्टर प्रतिमा शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हरिद्वार के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र शर्मा के बेटे डॉक्टर सुरेंद्र दत्त शर्मा की पत्नी थी। उनकी सास एवं जेठ वैद्य विष्णु दत्त शर्मा स्वतंत्रता सेनानी रहे। इस परिवार का महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल आदि से निकट संपर्क था। नेहरू तो कई बार उनके घर पर आए थे। तीर्थ नगरी हरिद्वार कनखल का यह प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी परिवार है। डॉक्टर प्रतिमा शर्मा ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से सुप्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन पर पीएचडी की थी।