उत्तराखंड : हरिद्वार 17 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे…

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में स्थित टांडा भागमल में ऊर्जा निगम की टीम ने बिल बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाकर 17 घरेलु बिजली कनेक्शन काटे व मीटर उतार लिए गए है।
इस दौरान ग्रामीणों की ऊर्जा निगम के टीम के साथ जमकर नोकझोक भी हुई। जिस कारण टीम ने पुलिस को बुलाना पड़ा व उसके कनेक्शन कटिंग व आगे की कार्यवाही की गयी। इन उपभोक्ताओं पर बिल का करीब 20 लाख रुपये बकाया निकला टीम ने डेढ़ लाख की वसूली भी की। जेई राधेश्याम का कहना है की 50 हजार रुपये से अधिक के बकायादारों पर सख्ती बरती जा रही है