हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में आज 18 मार्च को नवरात्रि व्रत से पूर्व उत्तराखंड हरिद्वार कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने नए फायर स्टेशन बहादराबाद क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित फायर स्टेशन बहादराबाद भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसपी क्राइम / ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।



एसएसपी हरिद्वार ने बहादराबाद क्षेत्र के आमजन को दी नए फायर स्टेशन की सौगात। नवनिर्मित फायर स्टेशन बहादराबाद भवन का उद्घाटन एसएसपी के कर कमलों द्वारा व पूजा-अर्चना के साथ पूर्ण किया गया , तथपश्चात फायर स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा नियुक्त स्टॉफ को पूरी जिम्मेदारी के साथ आगजनी की घटनाओं में रोकधाम करने एवं आमजन की मदद के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए । इस दौरान कप्तान द्वारा अग्निकांड की घटनाओं में त्वरित प्रतिक्रिया को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बिन्दु बताया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात एसएसपी द्वारा वृक्षारोपण कर राज्य की जनता को ” पर्यावरण संरक्षण ” का संदेश भी दिया।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के बताया की अग्निकांड की स्थिति में बहादराबाद क्षेत्र की जनता को राहत प्रदान करेगी , साथ ही साथ नए फायर स्टेशन के बनने से फायर स्टेशन मायापुर और सिड़कुल पर बढ़ते हुए दबाब का क्रम भी घटेगा।