मंगलौर। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत तेज़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग मोर्चों पर सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर चल रहे इस अभियान ने अब तेज़ रफ्तार पकड़ ली है।
इसी क्रम में मंगलौर कोतवाली पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन वारंटी, एक दोपहिया वाहन चोर तथा एक शराब के नशे में वाहन चला रहा ड्राइवर शामिल है।
पुलिस के अनुसार, वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ ही क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाने की दिशा में कदम उठाया गया है। वहीं, सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शराब पीकर वाहन चला रहे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
नाम पता वारंटी :-
1- योगेश पुत्र स्व0 चन्द्रपाल निवासी ग्राम लिब्बरहेडी कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार,
2 – सुहैल पुत्र रोशन निवासी ग्राम लहबोली कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार,
3- अंकित पुत्र पिरथी निवासी ग्राम लिब्बरहेडी कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार,
बाइक चोरी में पकड़ा गया व्यक्ति:-
निकित पुत्र प्रीतम निवासी ग्राम सिख्खर कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार को एक बिना नम्बर हीरो स्पेण्डर रंग काला
शराब पीकर वाहन चलने पर:-
विकास कुमार पुत्र फितरे निवासी सिरसा गौतमबुद्ध नगर उ0प्र0
के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी कार को मौके पर ही सीज कर दिया है। तथा सभी अपराधियों के खिलाफ संभंधित मुकदमा दर्ज कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

“ऑपरेशन प्रहार” में कार्यवाही करने वाली मंगलौर पुलिस टीम में उ0नि0 कमलकान्त रतूडी, उ0नि0 मनोज कठैत, उ0नि0 वीरपाल सिह, उ0नि0 रामबहादुर सिह, हे0कानि0 विकास, कानि0 रोशन, कानि0 केडी राणा, कानि0 आमिर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!