हरिद्वार में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस का सख्त रुख सामने आया है। उत्तराखंड पुलिस, के मुख्यालय के निर्देश पर 3 अप्रैल 2026 से एक माह के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
आज एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी के माध्यम से मीडिया को सूचित करते हुए बताया की “ऑपरेशन प्रहार” अप्रैल के पहले सप्ताह में ही अभी तक बड़ी कार्रवाई रही है जो इस प्रकार है :-
🔹 137 वांछित, इनामी और वारंटी गिरफ्तार
🔹 258 गुंडा तत्वों पर शांति भंग की कार्रवाई
🔹 2230 लोगों का सत्यापन, संदिग्धों पर शिकंजा
🔹 606 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
🔹 588 बार, पब और होटल की चेकिंग
🔹 होटल मालिकों पर कड़ी कार्रवाई के चलते 11 के खिलाफ कार्यवाही
🔹 47 अवैध होटल और पब पूरी तरह बंद
⚠️ सख्त संदेश:-
एसएसपी हरिद्वार वनीत सिंह भुल्लर ने साफ कहा है कि – “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा”।
अब हरिद्वार में “कानून तोड़ने वालों की खैर नहीं” !
📢 अभियान जारी रहेगा :-
हरिद्वार पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा पूरी तरह कायम रहे।