हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के चलाये जा रहे वारंटियो के विरुद्ध अभियान में आज रविवार, दिनाक15 मार्च को प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कोतवाली आशुतोष राणा के नेतृत्व में एक फरार चल रहे आरोपी को धर-दबोचा ।
पुलिस के मुताबिक , शनिवार 14 मार्च को एक फरार चल रहे आरोपी सुशील कुशवाहा (41 वर्षीय) पुत्र चन्द्रिका निवासी विष्णुलोक कॉलोनी का वारंट मा० न्यायालय द्वारा प्राप्त हुआ। जिसके बाद रानीपुर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फारार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिशे शुरू कर दी थी और आज फरार आरोपी को उसके ही मस्कन से गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी ,बेइमानी,आपराधिक षड़यंत्र जैसी घटना में शामिल था ओर फरार चल रहा था।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया की फरार आरोपी की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया था , उसी के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय में पेश किया गया जहा से उसे जेल भेज दिया गया। इस पुलिस टीम में अ0 उ0 नि0अशोक कुमार , कां0 409 प्रेम सिंह शामिल रहे।