रविवार दिनांक 12 को हरिद्वार में Punjab National Bank (पीएनबी) ने अपना 132वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-अंचल प्रमुख राजेंद्र भाटिया ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राहकों, बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

अपने संबोधन में राजेंद्र भाटिया ने कहा कि बैंक की वास्तविक प्रगति उसके ग्राहकों की समृद्धि से जुड़ी होती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब ग्राहक आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, तो बैंक के डिपॉजिट बढ़ेंगे और ऋण वसूली भी बेहतर होगी, जिससे संस्था और अधिक सुदृढ़ बनेगी।
कार्यक्रम के दौरान बैंक द्वारा 21 ग्राहकों को लगभग 27 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए, साथ ही 124 नए बचत खाते भी खोले गए।

कार्यक्रम में हरिद्वार मंडल प्रमुख प्रकाश रंजन ने उपस्थित ग्राहकों का स्वागत करते हुए बैंक सेवाओं पर फीडबैक लिया और ग्राहकों को बैंक की प्राथमिकता बताते हुए उन्हें “राम, लक्ष्मण और सीता” के समान बताया।
इस आयोजन में उपमंडल प्रमुख अविनाश, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM ) दिनेश कुमार गुप्ता, मुख्य प्रबंधक अतुल मोहन गुप्ता तथा गोपाल जी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बैंक कर्मचारियों ने 27 यूनिट रक्तदान किया। इसके अलावा बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता और कर्मचारियों व उनके परिवारजनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत और यादगार बना दिया।

समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने बैंक की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!