वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत – कोतवाली गंगनहर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 315 बोर के देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 27 मार्च शुक्रवार को कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम द्वारा सत्यनारायण मंदिर वाली गली, गोविंद नगर रुड़की स्थित एक मकान से आरोपी को अवैध हथियार सहित धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित पुत्र प्रताप सिंह, निवासी नाथू खेड़ी थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार बताया।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अवैध हथियार रखने के संबंध में “शस्त्र अधिनियम” के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल आलियास अली एवं कां0 राकेश राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!