देहरादून के सहारनपुर चौक स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र में लक्कड़ मंडी के पास बुधवार रात करीब 9:15 बजे श्री गुरु राम राय (SGRR ) संस्थान के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में उपयोग किए गए फर्नीचर और मरम्मत के लिए रखी गई कुर्सियां व लकड़ी का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई लपटे दूर से दिखाई देती रही और आसमान में काले धुएं का गहरा गुब्बारा नजर आने लगा ,जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

गोदाम के पास स्थित अशोका वेडिंग पॉइंट में उसे समय शादी समारोह चल रहा था और आतिशबाजी की जा रही थी मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा आतिशबाजी के दौरान किसी ने स्काई शॉट छोड़ा और इसी की चिंगारी गोदाम में जा गिरी। यह उसी का कमाल है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है ,सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आज बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 11:00 आग पर काबू पा लिया, गोदाम में रखी कुर्सियां और अन्य फर्नीचर जल गए लेकिन समय रहते आग नियंत्रित कर ली गई और किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

चना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि गोदाम के पास स्थित शीतला माता मंदिर के पुजारी हरि ने सबसे पहले आग लगने की सूचना उन्हें दी थी। परन्तु उन्हें आग लगने का कारण पता नहीं है। लेकिन जैसे ही उन्होंने गोदान से धुँआ और आग की लपटे देखी तो तुरंत पुलिस को फोन द्वारा सूचना दी। उनके अनुसार करीब 5 मिनट के भीतर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जिससे राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। आग गोदाम के भीतर गहराई तक फैल गई थी , जिस कारण अंदर तक पहुंचाना मुश्किल हो गया था । दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए साइड की दीवार तोड़नी पड़ी , दीवार तोड़ने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई , इसके बाद अंदर तक पानी की बौछार पहुंचाई गई और आग का प्रभावी नियंत्रण पाया गया ।

क्षेत्र अधिकारी (सीओ) स्वप्रिल मुयाल ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है उन्होंने कहा कि पुलिस और फायर विभाग की टीमों ने मौके पर समन्वय बनाकर स्थिति को नियंत्रित किया आज लगेे के कर्म की जांच की जा रही है
FSO किशोर उपाध्याय बोले – गोदाम में हुए नुकसान का आंकलन सुबह करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *