हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र में फुटबॉल ग्राउंड के पास जगजीतपुर में युवक पर फायरिंग करने के मामले में, फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आकाश शर्मा निवासी ग्राम भोगला ,थाना रायपुर, जिला बिजनौर यूपी को हाल में जगजीतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका है। जबकि एक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
पुलिस के अनुसार , 13 नवम्बर 2025 को आकाश पुत्र सतपाल निवासी विजय विहार , जमालपुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था की राजागार्डन फुटबॉल ग्राउंड के पास हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। तथा इस घटना में उसका भाई सचिन गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने मामले में ऋतिक , भरत , डिकेन्द्र (डीके), आकाश पाल व कामेन्द्रे को गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। घटना में शामिल आरोपी आकाश शर्मा फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया की फरार आरोपी की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया था , उसी के चलते आरोपी आकाश शर्मा को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *