कोतवाली रुड़की पुलिस टीम द्वारा चार महिलाओं को शांति भंग करने के आरोप में धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। कल शनिवार दिनांक 21 मार्च को रुड़की टॉकीज क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर चार महिलाओं के बीच आपसी विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके उत्तेजित व्यवहार एवं लगातार शांति भंग करने की स्थिति को देखते हुए पुलिस के पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा। इसके बाद चारों महिलाओं को धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस के अनुसार, सभी महिलाओं के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में कोतवाली रुड़की पुलिस टीम के उपनिरीक्षक अंशु चौधरी, महिला कॉन्स्टेबल सरिता, महिला कॉन्स्टेबल प्रीति एवं कॉन्स्टेबल अमित शामिल रहे।