बुधवार दोपहर को चिन्यालीसौड़ निवासी गर्भवती महिला काजल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नालूपानी के पास सड़क बंद होने के कारण वहां पर फंस गए उनकी समस्या को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात यातायात निरीक्षक संजय रौथाण, हेड कांस्टेबल अशोक जुयाल, कांस्टेबल राजेश उनियाल ने भूस्खलन जोन के बीच स्ट्रेचर पर गर्भवती महिला को पार करवाया सके बाद यातायात पुलिस ने देवीधार तक गर्भवती और उसके परिजनों को अपने वाहन से पहुंचाया वहां से एंबुलेंस में जिला अस्पताल भेजा गया। टीआई संजय रौथाण ने बताया कि नालूपानी में बीआरओ की मशीनें कार्य कर रही है। लेकिन रुक-रुक कर लगातार मलबा और बोल्डर आने से सड़क बाधित हो रही है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *