उत्तराखंड : हरिद्वार : बहादराबाद क्षेत्र के धनौरी में आमने सामने दो बाइक सवारों की टक्कर_एक युवक गंभीर रूप से घायल…

हरिद्वार : शनिवार शाम बहादराबाद क्षेत्र के धनौरी में आम वाली पुलिया के समीप आमने – सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को कोटा मुरादनगर निवासी 30 वर्षीय युवक आशीष अपने घर से बहादराबाद जाने के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर आ रहा था। आम पुलिया के समीप, सामने की ओर से आ रही बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जिस कारण बाइक सवार युवक दीपक सड़क पर जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को राहगीरों ने मदद कर अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच दूसरा बाइक सवार वहां से फरार हो गया।