
सिविल अस्पताल रुड़की
हरिद्वार / रुड़की के कलियर बाईपास पर ट्रक और हरियाणा रोडवेज बस की आज रविवार को हुई टक्कर में 15 यात्री घायल हो गए। सभी यात्री अलग-अलग शहर के हैं।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा रोडवेज बस हरिद्वार से आज रविवार दिनांक 15 मार्च , समय सुबह 8:30 बजे हरियाणा के फतेहाबाद के लिए रवाना हुई थी। जिसमें 20 यात्री सवार थे। रुड़की के कलियर बाईपास पर ट्रक और हरियाणा रोडवेज बस की आपस टक्कर में हो गयी , जिसमें 15 यात्रियों को चोट आई है ,इन 15 यात्रियों में चालक व परिचालक भी घायल हुए है। सभी को सिविल अस्पताल में लाया गया है।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है हम अपने पाठकों को पल-पल की खबरें से अपडेट करते रहेंगे। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ के अपडेट के लिए हमसे जुड़े रहें।