हरिद्वार क्षेत्र के रुड़की में आज फिर से हुआ एक दर्दनाक हादसा शादी समारोह से लौट युवको की कार अनियंत्रित होकर
गंगनहर की रेलिंग से टकराकर रजवाहर नाले में लटक गई। हादसे में कार सवार दोस्तों की मौत हो गई।
हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने इनके शवों को वाहन से भर निकलवाए। साथ ही कार को भी क्रेन की मदद से नाले से हटवाया। वही दोनों युवको की मौत से मातम चाय है। रुड़की के गणेशपुर निवासी सचिन धीमान (38 ) और राजेंद्र नगर निवासी अमन त्यागी (35 ) दोनों दोस्त है।
शुक्रवार की शाम दोनों दोस्त कार से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला स्थित देवबंद में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात को दोनों दोस्त कार से वापस आ रहे थे। मंगलौर आने के बाद दोनों दोस्त गंगनहर पटरी रास्ते से रुड़की आ रहे थे। जैसे ही यह लोग कार गंगनहर पटरी पर तिराहे के पसस पहुंचे तो इनकी कार अनियत्रित होकर गंगनहर किनारी रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद यह कार रजवाहे के नाले पर जाकर अटक गई।
हादसा होते देख आसपास के लोग मौक़े पर जामा हो गए और पुलिस को सुचना दी सुचना मिलने पर पुलिस गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और कार में फॅसे युवको को गंभीर हालत में बहार निकला। और परीजनों को सूचित किया गया। इन दोनों को रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा डॉक्टर्स ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया की दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया की आसपास के तिराहे पर त्रीव मोड के कारन ये हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *