पीरपुरा अंडरपास पर एक कैप्सूल ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है मंगलवार की देर रात एक ट्रक कैप्सूल अब्दुल कलाम चौक होते हुए हरिद्वार जा रहा था। पीरपुरा अंडर पास मे घुसते ही ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान तीसरे युवक की भी मौत हो गई

पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटना में अयान (16) मोहम्मद रकीब (17 ) और मोहम्मद साकिब (16) की मौत हुई है। बाइक सवार तीनों युवक जबरदस्तपुर कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!