रानीखेत। अल्मोड़ा जिले की सबसे ऊंची पर्वतमाला भरतकोट के साथ ही पांडवखोली की चोटी पर वर्षा के साथ सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है। हालांकि बर्फ टिक नहीं रही है, लेकिन बर्फीली हवा से मौसम बेहद ठंडा हो गया है इधर समीपवर्ती स्याहीदेवी, चौबटिया, दूनागिरि (द्वाराहाट) व स्याल्दे विकासखंड में गढ़वाल से लगी चोटियों पर भी तापमान लुढ़कने से बर्फारी के आसार बने हुए हैं
रानीखेत उपमंडल में देर रात से अब तक करीब 90 मिमी वर्षा हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार वर्षा का सिलसिला यूं ही चलता रहा तो शाम तक यह आंकड़ा डेढ़ से मिमी से ज्यादा पहुंच जाएगा
उत्तराखंड / हरिद्वार : ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार…