हरिद्वार रानीपुर पुलिस ने रविवार को लापरवाही और नशे में वाहन चलाने वालो के खिलाफ कार्यवाही की। तेज़ रफ़्तार में दौड़ रही एक मोडिफाइड कार को सीज कर चालक पर 18000 रुपये का चालान काटा तथा नशे में चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया ।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया की सलेमपुर तिराहा पर चालक नवनीत निवासी बहादराबाद को खतरनाक तरीके से कार चलते हुए पकड़ा , वही भेल मध्यमार्ग पर चेकिंग के दौरान कपिल चहल निवासी जल्लापुर हसन थाना हेतमपुर को भी शराब के नशे में वाहन चलते हुए पकड़ा मेडिकल जांच में शराब की पुस्टि होने पर कार सीज कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *