रुड़की- मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पुराने पीर के पास 17 फरवरी को एक ग्रामीण प्रदीप का शव मिला था जिसके सर पर चोट के निशान थे पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रदीप शराब खरीदने के लिए रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर आया था यहां पर शराब की दुकान बंद थी इसके बाद यहां पर उसे एक युवक विनायक त्यागी निवासी ग्राम बदला थाना छप्पर हाल निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर मिला वह भी शराब खरीदने के लिए आया था दोनों में दोस्ती हो गई और यहां से रामपुर चुंगी शराब की दुकान से शराब लेने के बाद सुबह मंगलौर की ओर जाने लगे मंगलौर के समीप बाग में दोनों शराब पी रहे थे इसी बीच बातचीत में प्रदीप ने बताया कि उसके पास 20000 रुपये हैं जिस पर लालच में विनायक त्यागी ने उसकी पहले गला दबाकर और फिर पत्थर से वार कर हत्या कर दी