
हरिद्वार आज शनिवार दिनाक 28 फरवरी 2026 को श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेल के बंदियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।
जेल प्रशासन की देखरेख और कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतित्यो और होली गीतों पर कड़ियों ने जमकर नृत्य किया। सभी ने एक – दूसरे को रंग – बिरंगे गुलाल लगाकर होली की सुभकामनाये दी और आपसी प्रेम , भाईचारे व सौहार्द्य का संदेश दिया

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा की बंदियों के मानसिक संतुलन को मजबूत करने के लिए कारागार में समय समय परविभिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है जिससे बंदियों में सकारात्मक सोच विक्षित होती है और उनके भीतर नई ऊर्जा का संचार होता रहता है।
जेल प्रशासन का प्रयास है की बंदी अपने अतीत की गलतियों से सीख लेकर सकारात्मक दिशा में आगे बढे और समाज की मुख़्यद्धार से जुड़ने के लिए प्रेरित हो।