हरिद्वार। आगामी चारधाम यात्रा सीजन को देखते हुए हरिद्वार पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से प्रस्तावित 4.2 डाइवर्जन रूट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान फोर प्वाइंट टू डाइवर्जन से लेकर जगजीतपुर एसएम चौक से बैरागी कैंप तक बनाए जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का जायजा लिया गया।

निरिक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए कि डाइवर्जन मार्ग का निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए तथा मार्ग को मानकों के अनुरूप सुरक्षित और व्यवस्थित रखा जाए, ताकि यात्रा के दौरान यातायात संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।


इस दौरान चारधाम यात्रा की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। एसपी सिटी हरिद्वार अभय प्रताप सिंह ने स्वम मौके पर जाकर व्यवस्थाओ का निरिक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

एसपी सिटी हरिद्वार अभय प्रताप सिंह ने स्वम मौके पर जाकर व्यवस्थाओ का निरिक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!