
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में मंगलवार 7 अप्रैल को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की।
पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में कोतवाली कनखल पुलिस ने ताबड़तोड़ अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले 31 शराबियों को पकड़ लिया।
इन सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस को लगातार मिल रही छींटाकशी और माहौल खराब करने की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए साफ चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
इस अभियान में कनखल पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत smet उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक, उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह तोमर, उपनिरीक्षक महिपाल सिंह सैनी, उपनिरीक्षक धनराम शर्मा, अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन, अपर उपनिरीक्षक सुल्तान सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल प्रलव चौहान, कांस्टेबल सुनील चौहान और कांस्टेबल गजय तोमर शामिल रहे ।