नैनीताल में यातायात नियमों का उललंघन और वीआईपी कल्चर दिखाना यूपी के एक भाजपा विधायक के पुत्र को महंगा पड़ गया मालरोड पर जाम के दौरान बिना अनुमति हूटर बजाने और एसडीएम से बहस करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का पुत्र राहुल पटेल इन दिनों नैनीताल घूमने आया हुआ था सोमवार को मालरोड पर भारी जाम के दौरान उसके चालक ने बिना किसी आपात स्थिति के अपनी कार में हूटर बजाना शुरू कर दिया मौके पर मौजूद एसडीएम ने हूटर की आवाज सुनकर अपना वाहन किनारे कर लिया लेकिन वाहन संदिग्ध देखते हुए एसडीएम ने वाहन को रुकवाया और चालक से पूछताछ की
इस दौरान चालक ने विधायक का वाहन होने की बात कही जब एसडीएम ने विधायक की जानकारी मांगी तो उनका बेटा कार से ही गलती स्वीकार करने के बजाए एसडीएम से बहस करने लगा साथ ही यूपी के सीएम व अन्य अधिकारियों से बात करने की धमकी देने लगा जब एसडीएम ने बात करने से मना किया तो वह फ़ोन पर एसडीएम को शिकायत करने लगा इस दौरान पर्यटक की अभद्रता पर स्थानीय लोग एसडीएम की और से खड़े होकर पर्यटक को फटकार लगाने लगे कुछ समय के लिए सड़क पर तनाव की स्थिति बन गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वाहन के दस्तावेज ऑनलाइन चैक किए तो वाहन के दस्तावेज नहीं मिले वही वाहन चालक डीएल भी नहीं दिखा पाया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा और वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया इसके बाद शाम तक विधायक पुत्र वाहन को छुड़ाने के लिए क़ानूनी प्रक्रिया का पालन करता रहा प्रशासन की इस कार्रवाई को नैनीताल में वीआईपी कल्चर के खिलाव सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है
तल्लीताल थाने के एएसआई सुनील कुमार ने बताया की यातायात नियमों के उल्ल्घन पर यूपी 33वी 0003 कार को सीज कर दिया गया है साथ ही वाहन के दस्तावेज नहीं होने पर वाहन स्वामी उन्नाव निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है