हरिद्वार के महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया है, जिसमें आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को एक दिवसीय ‘श्री मूलचंद शास्त्री स्मृति कप 2026’ खेला गया। जिसका शुभारंभ कॉलेज की पेरेंट्स गवर्निंग बॉडी के सचिव डॉक्टर अशोक शास्त्री, महाविद्यालय की सचिव डॉक्टर वीणा शास्त्री, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर गीता जोशी, डायरेक्टर डॉक्टर अल्पना शर्मा जी ने किया। क्रिकेट मैच में दो टीम बनाई गई जिसमें पहली टीम का नाम “मिताली राज 11 ” जिसकी कैप्टन सिमरन व उनकी साथी खिलाड़ी, पूजा ,आकृति, आस्था,शिवानी,अनुजीत,खुशी,नैंसी,लक्ष्मी,मालविका,नीतू रहे तथा दूसरी टीम का नाम “हरमनप्रीत कौर 11 ” जिसकी कैप्टन चेतना तथा साथी खिलाड़ी प्रिया,लावण्या,निकिता,दिव्यांशी,सुहाना,शिवानी,कोमल,अलीशा रही। मैच के स्टाफ को ऑर्डिनेटर श्री सावन लखेरा और श्री गजेंद्र तथा अंपायर श्री राम गोपाल व ग्राउंडस्मैन श्री महावीर और इंद्रपाल जी रहे। इस कप की विजेता टीम मिताली राज 11 रही और कैप्टन सिमरन को मैन ऑफ़ द मैच दिया गया।

क्रिकेट मैच के दौरान डॉक्टर मीनाक्षी गुप्ता , डॉक्टर शैलजा, डॉक्टर रिंकु ,डॉक्टर सपना, डॉक्टर डॉ अनुराधा मानसी हंस, श्रीमती मोनिका शर्मा ,डॉ श्वेता सरण, डॉक्टर रूपाली गुप्ता, श्रीमती रिद्धि, दीक्षा ,रानी आदि सभी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed