हरिद्वार में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एसएसपी नवीन सिंह भुल्लर ने अहम कदम उठाया है। 3 मार्च की देर रात उन्होंने 2 निरीक्षकों और 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया।
इस फैसले का मकसद जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना और अपराध पर नियंत्रण मजबूत करना है। अधिकारियों के अनुसार, समय-समय पर ऐसे बदलाव किए जाते हैं ताकि पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा आए और कामकाज बेहतर तरीके से चल सके।

स्थांनतरण की सूचि इस प्रकार है :-

  1. इंस्पेक्टर मनोहर भण्डारी – प्रभारी निरीक्षक श्यामपुर से प्रभारी निरीक्षक रानीपुर
  2. इंस्पेक्टर आशुतोष राणा – प्रभारी निरीक्षक रानीपुर से पुलिस कार्यालय
  3. SI अजय शाह – पुलिस कार्यालय से एसओ सिडकुल
  4. SI नितेश शर्मा – एसओ सिडकुल से एसओ श्यामपुर
  5. SI नवीन सिंह – पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रोड़ीबेलवाला कोतवाली नगर
  6. SI चरण सिंह – चौकी प्रभारी रोड़ीबेलवाला से चौकी प्रभारी गैस प्लांट कोतवाली रानीपुर
  7. SI विकास रावत – चौकी प्रभारी गैस प्लांट से SSI कोतवाली सिडकुल
  8. SI प्रवीण बिष्ट – मंगलौर से चौकी प्रभारी कस्बा बाजार बहादराबाद
  9. SI अमित नौटियाल – चौकी प्रभारी बाजार बहादराबाद से पुलिस लाइन
  10. SI विक्रम बिष्ट – थाना पथरी से चौकी प्रभारी सप्तऋषि कोतवाली नगर
  11. SI बलवीर डोभाल – चौकी प्रभारी सप्तऋषि से पुलिस लाइन
  12. SI संतोष सेमवाल – थाना पथरी से चौकी प्रभारी चंडी घाट कोतवाली श्यामपुर
  13. SI नवीन चौहान – चौकी प्रभारी चंडी घाट श्यामपुर से थाना पथरी।
  14. SI ब्रह्मदत्त बिजलवान – चौकी प्रभारी खड़खड़ी कोतवाली नगर से पुलिस लाइन
  15. SI आशीष नेगी – चौकी प्रभारी मायापुर से चौकी प्रभारी मंडावर कोतवाली भगवानपुर
  16. SI विनय मोहन – चौकी प्रभारी मंडावर से पुलिस लाइन
  17. SI नितिन बिष्ट पुलिस कार्यालय से चौकी प्रभारी कस्बा चौकी मंगलौर कोतवाली मंगलौर
  18. SI देवेंद्र चौहान – चौकी प्रभारी अमानतगढ़ थाना बुग्गावाला से पुलिस लाइन
  19. SI मनोज कुमार – थाना बुग्गावाला से चौकी प्रभारी अमानतगढ़ बुग्गावाला
  20. SI नवीन नेगी – गोवर्धनपुर कोतवाली खानपुर से चौकी प्रभारी खड़खड़ी कोतवाली नगर
  21. SI सूरत शर्मा – कोतवाली लक्सर से चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर कोतवाली खानपुर
  22. SI बालम सिंह – कोतवाली रुड़की से चौकी प्रभारी तेजपुर कोतवाली भगवानपुर

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस फेरबदल से विभिन्न थाना क्षेत्रों में निगरानी और कार्रवाई और ज्यादा तेज होगी, जिससे आम जनता को सुरक्षा का बेहतर माहौल मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!